माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, रेल प्रशासन ने जम्मू मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें यात्रियों को श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक की यात्रा में सुगमता प्रदान करेंगी।

पहली स्पेशल ट्रेन: नई दिल्ली–कटरा (04081)
चालन तिथि: 14 से 16 अगस्त तक
दिल्ली से प्रस्थान: रात 11:45 बजे
कटरा आगमन: अगले दिन सुबह 11:40 बजे
जालंधर कैंट आगमन: सुबह 5:25 बजे

 दूसरी स्पेशल ट्रेन: कटरा–नई दिल्ली (04082)
चालन तिथि: 15 से 17 अगस्त तक
कटरा से प्रस्थान: रात 9:20 बजे
नई दिल्ली आगमन: अगले दिन सुबह 10:30 बजे
जालंधर कैंट आगमन: रात 2:45 बजे

सीनियर डीसीएम परमदीप सेनी ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। तीर्थयात्रियों को यह ट्रेनें विशेष सुविधा और समय पर सेवा देंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights