सहारनपुर में अपनी मां के साथ बारात में आई एक बच्ची का शव तालाब में तैरता हुआ मिला है। दोपहर के समय यह बच्ची अचानक गायब हो गई थी। रात तक ग्रामीण इसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह इसका शव गांव के ही एक तालाब से मिला। बच्ची के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं लेकिन मौत के कारणों का का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।घटना उत्तर प्रदेश की प्रथम बेहट क्षेत्र के गांव रेहडी मलकपुर की है। यहां एक बच्ची अपनी मां के साथ बारात में आई थी। एसपी देहात सागर जैन के अनुसार बारात में आई महिला गांव में अपनी एक रिश्तेदारी में गई थी।

इसी दौरान उसे आभास हुआ कि उसकी बेटी साथ नहीं है। तलाश की गई तो बेटी का कोई पता नहीं चला। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। गांव के सभी लोग बच्ची की तलाश करने लगे। रात करीब आठ बजे तक भी जब इसका कोई पता नहीं चल सका तो पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने भी छानबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन बच्ची का शव गांव के पास ही एक तालाब में तैरता हुआ मिला। यह बच्ची जिस घर से गायब हुई थी तालाब उसके आसपास ही बताया जा रहा है। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights