उत्तर प्रदेश के एटा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुछ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी सारी आपबीती बताई है। उसने कहा कि उसे तीन दिन तक अगवा कर रखा गया और उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ जमकर पिटाई की। सिर और भौंह के बाल भी काटे और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि थाना जलेसर में एक महिला ने भानू यादव निवासी रेजुआ सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई शिकायत में महिला का आरोप है कि उसे इन लोगों ने तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दरिदंगी की है। उसने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर संचालिका है। उसके पति का किसी के साथ अफेयर था और वो उस औरत के साथ गुरुग्राम में रहता है। इस कारण वह अपने मायके रहती है। एक व्यक्ति जरूरत पर उसकी आर्थिक मदद कर देता है। इस बात से उसका भाई भानू यादव नाराज रहता है। इसी वजह से उन्होंने उसे अगवा कर लिया। 

तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा 
महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उसने बताया कि 21 मई को कस्बा के निधौली चौराहे के पास वह एक दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। तभी रास्ते में भानू यादव, चित्रांश और हरिनंदन ने रोक लिया। इनके हाथ में लाठी-डंडे और बंदूक थी। इन लोगों ने अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद उसे गाड़ी में अगवा कर ले गए। इसके बाद उन्होंने अपने घर ले जाकर आंगन में पटक दिया और दरवाजा बंद करके नग्न कर पीटने लगे। इन लोगों ने सिर, भौंह के बाल काट दिए। आंगन में निर्वस्त्र कर घुमाया, बाहर भी ऐसा करने की कोशिश की। चिल्लाने पर एक गाड़ी में डालकर आगरा के दयालबाग के पास कहीं ले गए। इसके बाद उन्होंने जंजीर से बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

आरोपियों ने मिलकर किया रेप 
महिला का आरोप है कि उसके साथ 24 मई तक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद 25 मई को वह किसी तरह वहां से भाग निकली और रात को लगभग 2 बजे किसी तरह दयालबाग पुलिस चौकी पर पहुंची। पुलिस के साथ घटनास्थल पर गई, मगर अत्यधिक भय की वजह से मकान नहीं पहचान सकी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे घर भेज दिया। उसने बताया कि आरोपियों ने दो मोबाइल फोन, 5000 रुपये, चांदी की बिछिया और आधार व पैन कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights