हापुड़ जिले से एक हैरान वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के पेट से दर्जनों की संख्या में चम्मच, टूथब्रश और पेन को निकाला गया. दरअसल, उसके पेट में तेज दर्द उठा. ऐसे में परिजन उसे लेकर अस्पताल गए. वहां जांच के बाद जब सच्चाई सामने आई तो डॉक्टर भी दंग रह गए. आखिर में ऑपरेशन कर शख्स के पेट से ये चीजें निकाली गईं. 

बताया जा रहा है कि सचिन नाम का शख्स नशे का आदी था. परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजा. इससे गुस्साए सचिन ने स्टील का चम्मच, टूथब्रश और पेन खाना शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जहां पर उसका आपरेशन कर पेट से चम्मच, ब्रश और पेन आदि को निकाला गया. 

बता दें कि हापुड़ स्थित देवनंदिनी अस्पताल के डाक्टर श्याम कुमार द्वारा जब मरीज सचिन की जांच कराई गई तो वे हैरत में पड़ गए. क्योंकि, सचिन के पेट में भारी मात्रा में मेटैलिक वस्तुएं दिखाई दीं. जिसके बाद डाक्टरों की एक टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया. इस दौरान मरीज के पेट से 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन निकले. 

40 साल का सचिन बुलंदशहर का रहने वाला है. वह नशे का आदी था, जिसके चलते घर वाले उससे काफी परेशान थे. समझाने बुझाने के बाद परिजन उसे बुलंदशहर के नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ आए, जिससे गुस्साए सचिन ने नशा मुक्ति केंद्र में रहकर चम्मच, टूथब्रश आदि खाना शुरू कर दिया. 

देवनंदनी हॉस्पिटल के डॉक्टर श्याम कुमार ने बताया एक मरीज को उसके परिजन लेकर आए थे. वह नशा मुक्ति केंद्र में स्टील की चम्मच तथा टूथब्रश खाया करता था. जांच के बाद ऑपरेशन किया गया. उसके पेट में 29 स्टील की चम्मच और 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन मिले हैं. इन चीजों को ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया है. डॉक्टर के मुताबिक, अक्सर यह प्रॉब्लम उन लोगों के अंदर होती है जिन्हें साइकोलॉजी प्रॉब्लम होती है. फिलहाल, मरीज सचिन अब स्वस्थ है और उसे घर भेज दिया गया है. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights