सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मामला पिछले शनिवार का है। जहाँ वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना मण्डी पर बीएनएस व अन्य लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम बनाम के अभियुक्त मोहित कुमार पूरण सिंह निवासी बादलपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर व अन्य के पंजीकृत किया गया था।वही विवेचना से विशाल पुत्र सतीश कुमार निवासी मानकपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर व गगन पुत्र मेनपाल निवासी सकलापुरी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के नाम प्रकाश में आये थे। मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस को धारा 70 (1) बीएनएस मे तरमीम किया गया एवं धारा 351 (3) बीएनएस की वृद्धि की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में महिला संबन्धी अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक बीनू सिहं ने बताया कि आज शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहित कुमार पूरणसिंह निवासी बादलपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को बेहट अड्डा सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह थाना मण्डी जनपद सहारनपुर

2.उ0नि0 नरेन्द्र सोलंकी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर

3 है0का0 कमल कौशिक थाना मण्डी जनपद सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights