सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा दो शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि वीरवार को चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा नशा तस्कर अभियुक्तगण नसीम पुत्र सलीम निवासी चाँद कालोनी 62 फुटा रोड थाना कुतुबशेर सहारनपुर व बिलकिश उर्फ सुनारी पत्नी सलीम निवासी अहमद कालोनी 62 फुटा रोड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को हाजी शाह के कब्रिस्तान के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 78 ग्राम स्मैक नाजायज व 85 ग्राम कट व एक तोल काँटा (कीमत करीब 16 लाख रुपये) बरामद। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली मण्डी पर एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि साहब हम माँ बेटे हैं। पकडे गये नसीम व बिलकिश उर्फ सुनारी उपरोक्त से उक्त स्मैक (मादक पदार्थ) लाने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि हम यह स्मैक व कट शाहनवाज नाम के व्यक्ति से जो बुड्ढाखेडा का रहने वाला है से लेकर आते हैं शाहनवाज के पिता का नाम हमें नहीं मालूम। पकडे गये नसीम उपरोक्त व बिलकिश उर्फ सुनारी उपरोक्त से स्मैक के उपयोग के बारे में पूछने पर बताया कि इसे हम घूमफिरकर लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार थोडा-थोडा बेच देते है। वहीं थाना प्रभारी बीनू सिंह ने बताया अवैध धंधों में लिप्त वह इनको शह देने वालों पर भी नजर रखी जा रही है,जल्द इनको भी गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम-
1.अशोक सिसौदिया क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम सहारनपुर
2.प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
3.उ0नि0 नरेन्द्र सोलंकी थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
4.उ0नि0 अतुल कुमार थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
5.का0 अंकित पंवार थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
6.म0क0 मीनू गिल थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
7.म0का0 शिवानी थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
