सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में उनके सभाकक्ष में सूक्ष्म, एवं लघु उद्यमों के भुगतान सम्बन्धी व्यवसायिक विवादों के निस्तारण हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित मण्डलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुरक्षा परिषद की बैठक आहूत की गयी। सुलह बैठक में 33 सन्दर्भों में सुलह कराये जाने के प्रयास किये गये और काउन्सिल द्वारा दो सन्दर्भों में सुलह समझौते के आधार पर कुल 9,42,631 का भुगतान कराया गया। इसके अतिरिक्त मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न आब्रीटेशन बैठक में कुल 25 सन्दर्भों में सुनवाई की गयी और 17 सन्दर्भों में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के कुल बकाया मूलधन 1,44,56,420 रूपये पर ब्याज सहित भुगतान के विधिक आदेश एवं अवार्ड निर्गत किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग/सदस्य-सचिव श्रीमती अन्जू रानी, एलडीएम श्री प्रवीण जमुआर, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती अनुपम गुप्ता, आई0आई0ए0 से प्रमोद मिगलानी,एवं अन्य सदस्यगणों ने प्रतिभाग किया।
मण्डलायुक्त ने एमएसएमई संबंधी व्यवसायिक वादों का सुलह समझौते के आधार पर कराया निस्तारण
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Jan 31, 2024
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
