मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता वाई खेमचंद सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खेमचंद ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी और भाजपा के मणिपुर के सभी सम्मानित विधायकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे भाजपा विधायक दल का नेता चुनकर मुझ पर विश्वास जताया है।’’

उन्होंने कहा, “मैं सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने, हमारी विविधता का सम्मान करने और एकता को मजबूत करने के लिए समर्पित रहूंगा।” मणिपुर की भाजपा विधायक दल ने नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में 62 वर्षीय सिंह को अपना नेता चुना।

बाद में मणिपुर भवन में राजग ने भी उन्हें अपना नेता चुन लिया। सिंह के राजग विधायक दल का नेता चुन लिये जाने के बाद मणिपुर में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights