सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व और थौबल जिलों से तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा सिटी मेइती) के तीन सक्रिय सदस्यों को रविवार को इंफाल पूर्व जिले से गिरफ्तार किया गया।

उनमें से दो को हुइड्रोम गांव से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे रंगदारी वसूलने जा रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि बाद में उनसे मिली जानकारी के आधार पर एक अन्य को कैरांग मानिंग लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरेपा) के एक सक्रिय सदस्य को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया।

केसीपी (एमएफएल) के एक उग्रवादी को इंफाल पूर्व जिले के एशिंगथेम्बी मापन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights