सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। मामला है थाना मंडी क्षेत्र अंतर्गत का जहाँ बीते माह 27 जनवरी को मदनपुरी कॉलोनी निवासी ठक्कर बेकरी कारोबारी के घर में घुसकर
चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर सोने की अंगूठी वनकदी लूट ली थी। लूटपाट करने वाले बदमाशों की लोकेशन हरियाणा में आने के बाद थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित पुलिस टीम के साथ बदमाशो के पीछे हरियाणा जा पहुँचे। जहां बदमाशों ने अपनी लोकेशन बदल ली और उत्तराखंड के विकास नगर पहुंच गए। वहीं थाना मंडी प्रभारी ने तत्काल विकास नगर पुलिस से संपर्क कर सतर्क कर दिया। जहाँ 25 हजार के इनामी बदमाश जहाँगीर और उसके साथी सौरभ की देहरादून के विकासनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक बदमाश जहाँगीर की दोनों टांगों में दो गोली लगी और एक बदमाश सौरभ के पैर में गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार नकदी व हथियार इनसे बरामद किये है। बताया जा रहा है यह बदमाश विकास नगर में भी एक कारोबारी के घर लूट की योजना बना रहे थे। अब सहारनपुर मंडी पुलिस इनके फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेगी,और पूरे मामले का खुलासा करेगी।
