उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भू माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने वाले पत्रकार को गोली मारी गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। मौके पर एक स्कूटी बरामद हुई है। तहरीर मिलने के बाद कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर निवासी 25 वर्षीय मन्नू अवस्थी पुत्र सुरेंद्र अवस्थी को देर रात गोली मारी गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शराब मिल के पास की है। मन्नू अवस्थी को रात में 10:25 पर जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रिफर कर दिया गया। मनु अवस्थी को गोली मारे जाने के बाद पत्रकारों में भी रोष है। सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रिया आ रही है। पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एक स्कूटी, 32 बोर का खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मन्नू अवस्थी ने अपनी जान माल को खतरा बताया था के सवाल पर एएसपी ने कहा कि मन्नु अवस्थी को सुरक्षा प्रदान की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार मन्नू अवस्थी भू माफियाओं के खिलाफ लगातार खबर लिख रहे थे। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। पुलिस पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मन्नू अवस्थी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में पहुंच गए। जिसके बाद वह चर्चा में आयें।

अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई थी कि भू माफिया अंशु गुप्ता के खिलाफ खबर चलाने के बाद मन्नू अवस्थी के घर पर पुलिस वालों का पहरा लगा दिया गया। अखिलेश यादव ने भी मामले को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया था। मन्नू अवस्थी वीडियो वायरल कर अपनी हत्या की आशंका जता चुका है। अब जबकि मन्नू अवस्थी के ऊपर गोलियां दागी गई है। तो पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। अंशु गुप्ता और सदर विधायक की नज़दीकियां जगजाहिर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights