बिहार में सारण जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बनियापुर से एक यात्री बस सवारी लेकर जिला मुख्यालय आ रही थी। इस दौरान एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस एक गड्ढे में पलट गई। 

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त करने के साथ ही इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights