महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में बिना वैध लाइसेंस के क्लिनिक संचालित करने के आरोप में चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ जारी कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारियों और पुलिस ने आठ अक्टूबर को गायत्री नगर और गांधी नगर इलाकों में छापेमारी की और ऐसे क्लीनिक का पता लगाया जहां अयोग्य व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहे थे और एलोपैथिक दवाएं लिख रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भिवंडी-निजामपुर शहर नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब अंसारी की शिकायत के आधार पर सलमा बानो जनुएल शेख (40), नीलम रतन चौरसिया (39), नुसरत बानो सुफियान खान (46) और नासाद बानो मुमताज अंसारी (44) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने क्लिनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन, चिकित्सा उपकरण और फर्जी प्रमाणपत्र जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights