भारत के रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि रूस ने एक तेल ग्राहक यानी भारत खो दिया है, जो लगभग 40% तेल खरीद रहा था। ट्रंप का यह बयान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात से तुरंत पहले आया था। हालांकि इस मामले में भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। बता दें कि शनिवार को अमेरिका के अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
किस सवाल पर ट्रंप ने दिया जवाब
ट्रंप पुतिन से मिलने अलास्का जा रहे थे। इससे पहले ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से मुलाकात की। पत्रकार ने ट्रंप-पुतिन की बैठक में युद्ध विराम के अलावा फाइनेंसियल मुद्दे पर सवाल पूछा तो ट्रंप ने तेल खरीद पर जवाब दिया। ट्रंप ने कहा कि रूस ने एक बड़ा तेल ग्राहक भारत खो दिया है।
सेकंडरी टैरिफ का ट्रंप ने कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेकंडरी टैरिफ पर भी बात की है। ट्रंप ने कहा कि यदि मैंने सेकंडरी टैरिफ लगाया तो यह विनाशकारी होगा। यदि मुझे ऐसा करना पड़ा तो मैं करूंगा। हो सकता है कि मुझे ऐसा करने की आवश्यकता ही न पड़े।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=true&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1956538274878804174&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fworld%2Falaska-summit-india-not-buy-oil-from-russia-trump-big-claim%2F1285616%2F&sessionId=bff2db83ae6ecef860587ed8cf0df13db31a6ddb&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=500px
भारत खरीद रहा 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल
अमेरिकी राष्ट्रपति कई दिनों से भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए मना कर रहे थे। लेकिन भारत पर इसका खास नहीं हुआ है। पिछले केप्लर की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने जुलाई में रूस से 16 लाख बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा था, वहीं अगस्त में यह बढ़कर औसतन हर दिन भारत 20 लाख बैरल तक पहुंच गया है। इसके अलावा अमेरिका की बात करें तो वह भारत में तेल का 5वां सबसे बड़ा सप्लायर है।
