भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया।

यहां खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टोबी मैलन ने दूसरे हाफ में 40वें मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी।

इसके बाद भारत के रोहित ने (45वें) मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

चौथे क्वार्टर में भारत के अजीत यादव ने (52वें) मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। 

पहले हाफ में दोनों टीमें के बीच संघषर्पूर्ण मुकाबला हुआ लेकिन शुरुआती दो क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में विफल रही।

आखिरकार तीसरे क्वार्टर में टोबी मैलन ने मैदानी गोलकर ऑस्ट्रेलिया को 40वें मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। 

इसके पांच मिनट बाद ही भारत के रोहित ने पेनल्टी कॉर्नर को गोलकर में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights