मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक के समीप भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा कार्यालय पर एक किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर तरह से आकर किसानों ने प्रतिभा करते हुए उपजाऊ मिट्टी के बारे में बताया एवं फसल की पैदावार अच्छी कैसे होती है इस बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। किसान मेले का संचालन साबिर राणा द्वारा किया गया। किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में नाजिम बाजी, रिया किन्नर, शाह आलम, साबिर राणा, बिलाल आड़ती एवं जाहिद त्यागी उपस्थित रहे। किसान मेले में आए किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने कहा कि देश एवं प्रदेश में किसानों के साथ सरकार के द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिसका हिसाब किताब भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा जल्द ही बराबर कर लेगी। उन्होंने कहा कि एक और जहां सबका साथ सबका विकास नारा लगाते हुए वोटर को अपनी और आकर्षित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है अब ऐसा नहीं चलेगा क्योंकि जनता सरकार की करनी और कटनी को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर किसान ऐसे ही परेशान रहेगा तो सरकार को भी शांति से नहीं चलने देगा। उन्होंने कहा कि किसान रात दिन एक करते हुए कड़ी मेहनत कर फसल को उगाता है, मगर किसान को उसकी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है।