मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर लगातार सियासत चल रही है। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा और इसके बाद ओबीसी आरक्षण का मामला उच्चतम न्यायालय यानी शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टिया बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरक्षण न देने का आरोप लगा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कहा कि बीजेपी की नीयत ठीक नहीं है। शुरू से ही भाजपा ओबीसी आरक्षण के खिलाफ रही है। मंडल कमीशन में आरएसएस ने इसका विरोध किया था।

PunjabKesari

ओबीसी आरक्षण को लेकर दिग्विजय सिंह का कहना है कि पद बांटने से आरक्षण का लाभ ओबीसी को नहीं मिलेगा। बड़ी संस्थाओं में बीजेपी ने अपर कास्ट के लोग बिठाए हुए हैं। जहां पर खूब भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं दिग्विजय सिंह ने जैविक कपास को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैविक कपास पर हजारों करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है। इन ऑर्गेनिक कपास को ऑर्गेनिक कपास बताकर खरीद से तीन गुना में बेचा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार पर देश का सम्मान कम हुआ है। वही कफ सिरप से बच्चों की मौत को लेकर दिग्विजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफा की मांग की है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि लगातार बच्चों की मौत हो रही है और उपमुख्यमंत्री ने पहले ही दिन कफ सिरप को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन अब हालत क्या हो गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights