भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान होली के बाद किया जा सकता है। पार्टी संगठन में इस बार नए चेहरों को मौका देने की तैयारी है। खासतौर पर महिलाओं, दलितों और ओबीसी वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद नई टीम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

नई कार्यकारिणी लगभग तैयार
लंबी संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी लगभग तैयार है। बचे हुए कई मंडल अध्यक्षों के नाम मंगलवार और बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। बाकी जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी इसी सप्ताह होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह केंद्रीय नेतृत्व से लगातार चर्चा कर रहे हैं। ज्यादातर नामों पर सहमति बन चुकी है। अंतिम मंजूरी मिलते ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर जोर
पार्टी नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है। पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को भी उचित प्रतिनिधित्व देने पर विचार किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य नए और सक्रिय चेहरों को आगे लाकर संगठन को मजबूत करना है। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के जरिए भाजपा आगामी चुनावों के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करना चाहती है। इसलिए जिला कार्यकारिणी के गठन में भी महिलाओं, दलितों और ओबीसी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights