मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में रोटरी क्लब ‘मिडटाउन’ के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। क्लब द्वारा उपलब्ध कराई गई बस सुविधा के माध्यम से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम विद्यालय पहुँची। डॉक्टरों की बड़ी टीम ने लगभग 700 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।
शिविर के दौरान छात्राओं को स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु सेल्फ हाइजीन विषयक ज्ञानवर्धक पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। साथ ही शिक्षिकाओं को इसी विषय पर आधारित शैक्षिक वीडियो की पेन ड्राइव भी प्रदान की गई, जिससे वे छात्राओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत तीन मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिलें भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि (पीडीजी) बिंदु सिंह रहीं। रोटरी क्लब की टीम से रोटेरियन सुशोभ बिंदल, रोटेरियन गौरव गोयल, रोटेरियन दीपक सिंघल, रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन शैलेंद्र शर्मा, रोटेरियन डॉ. विनोद वर्मा, रोटेरियन देवेंद्र अरोड़ा, रोटेरियन कौशल कृष्ण एवं रोटेरियन राजीव गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सक दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।यह स्वास्थ्य शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights