विजय कुमार (सीनियर ऑफिसर लाइफ स्टार फार्मास्युटिकल लिमिटेड कंपनी, नेपाल) ने छात्रों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर फार्मा अन्वेषण 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल. श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम Future Pharma Ecosystem: Fostering Synergy Among Academia, Industry, Research, Regulatory and Practice रखी गई, जिसका उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान और नियामक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार(सीनियर ऑफिसर, QC, Life Star Pharmaceutical Private Limited Nepal जो कि Mankind Pharma ग्रुप की कंपनी है) ने विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं तथा गुणवत्ता नियंत्रण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ अनुराग विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मेसी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उप-निदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा ने विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फार्मेसी के प्राचार्य डॉ सचिन सिंघल ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के महत्व के बारे में बताया और उन्हें भविष्य में फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी विभाग की विभागाध्यक्ष अंशिका अग्रवाल ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में फार्मेसी फैकल्टी के इवेंट कोऑर्डिनेटर रजत सैनी और मेघा कटारिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और सभी शिक्षक सदस्यों ने मिलकर
प्रोफेसर एम एल श्रॉफ को श्रद्धांजलि अर्पित की और फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। इस अवसर पर विकास भारद्वाज, खुशबू चौधरी, रविंद्र कुमार, विशाल,सुनील, सरीता, मुश्कान, मोनिका एवं आकाश के पूवनन, अंकुर और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights