यूपी के ग्रेटर नोएडा सूरजपुर की मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में बैचलर्स को फ्लैट किराए पर देने के नाम पर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान सिक्यूरिटी गार्ड ने एक युवक के साथ मारपीट की। इस बचाव में आई उसकी मां को भी नहीं छोड़ा। उन्हें भी आरोपी ने डंडा मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Greater Noida: बैचलर्स को फ्लैट किराए पर देने के विवाद में BJP नेत्री के बेटे के साथ मारपीट, वीडियो वायरल @news24tvchannel @GreaterNoidaW @noidapolice pic.twitter.com/i96W8C9sTx
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) July 25, 2025
कहां का है मामला?
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री अपने बेटे के साथ मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में अपने फ्लैट पर आई थी। वह अपने फ्लैट में किसी बैचलर्स को शिफ्ट कराना चाहती थी, जबकि सोसायटी के नियमानुसार बैचलर्स को फ्लैट किराए पर नहीं दिया जा सकता है। गेट पर मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड ने बैचलर्स को किराए पर फ्लैट न देने के लिए नियमों का हवाला दिया।
गार्ड ने दिया सोसायटी के नियम का हवाला
गार्ड ने बताया कि सोसायटी के रूल के हिसाब से बैचलर्स को फ्लैट नहीं दिया जाता है। इसलिए उन्होंने वहां के नियम भी बताए, लेकिन सिक्यूरिटी गार्ड और बैचलर्स की आपस में कहासुनी हो गई। ये बात इतनी बढ़ गई कि डंडे से एक-दूसरे पर मारपीट करने लगे।
गार्ड और बैचलर्स के बीच कहासुनी
इसी बात को लेकर सिक्यूरिटी गार्ड और बैचलर्स के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिक्यूरिटी गार्ड ने डंडों से उसकी पिटाई की। अपने बेटे के साथ मारपीट को देखकर बचाव में आ गई। उनका आरोप है कि सिक्यूरिटी गार्ड ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपी सिक्यूरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
