उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने हजारों किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। दरअसल, फर्रुखाबाद,  मैनपुरी, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद जिले समेत कई जिलो में भारी बारिश और ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। बात फर्रुखाबाद जिले की करे तो तेज हवाओं से गेहूं की फसल गिर गई है। आलू की फसल में पानी लग गया है सरसों की फसल भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने बताया आज भी बादल छाए हुए रहेंगे। कभी-कभी धुंध और कम दृश्यता रहेगी। उच्च 23। हवाएं  15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कई जिलों में फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश और तेज हवाओं से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार और रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में बदलाव का असर दिख सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। आगरा व आसपास ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे लेकर किसानों चेतावनी दी गई है कि फसलों की सिंचाई न करें। जिससे फसल को गिरने से बचाया जा सके।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। उसने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी (148) में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights