समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बीच छिड़ी जुबानी जंग न जाने कहां जाकर रूकेगी। सपा मुखिया और ब्रजेश पाठक की तीखी तकरार में गुरुवार को डिप्टी सीएम के बयान ने आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने कानपुर में कहा कि सपा की नीतियां बेडरूम में बनती हैं। वह सिर्फ भाई भतीजावाद के आधार पर पार्टी को चलाना चाहते हैं जबकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है।

‘अखिलेश फ्रस्ट्रेशन में हैं, वह आइना नहीं अपना चेहरा पोंछें’
उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि सपा मुखिया फ्रस्ट्रेशन का शिकार हैं। वह आइने को नहीं अपना चेहरा पोंछें। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को आमने-सामने आकर डिबेट करने की चुनौती दे डाली। 

सपा सरकार में अस्पताल तबेले बने हुए थे और गुंडों का राज था – ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अपनी उपस्थिती देने पहुंचे थे। सम्मेलन को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा मुखिया फ्रस्ट्रेशन में है। वह खुद 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता भी तीन बार प्रदेश में मुख्यमंत्री रहे लेकिन उस समय प्रदेश के अस्पताल तबेले बने हुए थे और वहां गुंडों का राज था।
वहीं आज भाजपा सरकार में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग लगातार सुधार की प्रक्रिया में है। यह साफ है कि जो आज है वह कल नहीं रहेगा। मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है लेकिन एमबीबीएस और एमडी की सीटें भी तीन गुणा बढ़ाई गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights