उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े रेस्टोरेंट के बाहर जमकर बमबारी शुरू कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में होटल के कर्मचारियों ने दुकान का सटर बंद कर मौके पर होटल में छिप गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी मौके पर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना की जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट मालिक ने कहा, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं। उसके बाद भी ऐसी घटना हुई है। फिलहाल मालिक की तहरीर पर पुलिस खुल्दाबाद थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। संदिग्ध आरोपियों की तलाश में पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। हालांकि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
