बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस बात को लेकर काफी आश्चर्य में है। उनका साफ तौर पर कहना है कि खिलाड़ियों को ऐसा करने के लिए कहीं ना कहीं से फंड मिल रहा है। उन्होंने तर्क भी दिया की प्रतिदिन 20 से 30 हजार इसके लिए खर्च लगते हैं। सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कपिल सिब्बल जैसे वकील की फीस 50 लाख है।
बृजभूषण ने कहा कि यह कोई छोटा-मोटा आरोप नहीं है। एक तरफ इस देश के नामी गिरामी खिलाड़ी है। और मैंने कोई कमेंट किया है। तो उसका कोई ऑडियो वीडियो होना चाहिए। कोई सबूत होना चाहिए, अब तो यह मामला कोर्ट में है। बिना सबूत के नहीं चलेगा। जुबान से यह मामला नहीं चलेगा।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कारोबारी बाबा, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, अंतरराष्ट्रीय रेसलर बजरंग पुनिया पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह तिकड़ी उन्हें खत्म कर देना चाहती है। इसके पीछे बाकायदा 100-200 करोड़ का पैकेज तय किया गया है‌।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा उनके सामने कुश्ती संघ के चुनाव में प्रतिद्वंदी रहे हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार भी यह पूरा खेल कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर है। एक सोची समझी साजिश के तहत यह पूरा ताना बाना दीपेंद्र हुड्डा, एक बाबा और बजरंग पुनिया ने बुना है‌। क्योंकि बाबा पिछले विवाद के बाद से ही उनसे बदला लेने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि सांसद ने कहा कि वह इस साजिश के सामने झुकने वाले नहीं है। बल्कि वह नकली उत्पादों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों की तरफ से यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद राजनीति के बाहुबली कहे जाने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर रेसलर विनेश फोगाट बजरंग पुनिया साक्षी मलिक और अन्य पहलवान जंतर मंतर पर पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे हैं। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन धरने पर बैठे पहलवान सांसद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। जबकि सांसद इस मामले में खुद को निर्दोष बताकर इसे साजिश बता रहे हैं। सांसद का कहना है कि पहले खिलाड़ी उनका इस्तीफा चाहते थे। वह फेडरेशन की पॉलिसी का विरोध कर रहे थे। लेकिन अब यह विरोध सरकार का हो गया है। इसके पीछे कांग्रेस नेता और फेडरेशन चुनाव में उनसे मात खाने वाले दीपेंद्र हुड्डा, बाबा और रेसलर बजरंग पुनिया की तिकड़ी है। जो उन्हें खत्म कर देना चाहती है। डब्लूएफआई अध्यक्ष ने कहा कि उन्हे नकली उत्पादों के विरोध का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights