यूपी के बुलंदशहर में एक शख्स को लड़की से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा और सबक सिखाने के लिए उसका सिर और मूंछें मूंड दीं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने छेड़छाड़ और सार्वजनिक अपमान, दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है. 

मनचले को रंगे हाथ पकड़ा

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है. आरोपी शख्स खुरजा देहात गांव का रहने वाला है. वह कथित तौर पर पास के गांव की एक लड़की को तब परेशान करता था, जब वह ट्यूशन पढ़ने जाती थी. बीते सोमवार को जब उसने फिर से लड़की को परेशान करने की कोशिश की, तो आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने उसे खुद ही सजा देने का फैसला किया. 

सरेआम मुंडन का वीडियो वायरल

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसका सिर और मूंछें पूरी तरह से मूंड दीं. लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया.  घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ममाला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग एक शख्स का सिर और मूंछ मूंडते दिख रहे हैं, जिस पर एक नाबालिग लड़की को परेशान करने का आरोप है. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस कथित छेड़छाड़ और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने, दोनों ही घटनाओं की जांच कर रही है. जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights