मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खतौली तिराहे के पास से तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिरों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपयों को कीमत के चोरी किए गए अलग अलग कंपनी के मोबाइल बरामद किए हैं। बुढ़ाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर मोबाइल चोरों की पहचान योगेश पुत्र नैम सिंह निवासी गांव भसाना, प्रवेश पुत्र नेम सिंह निवासी गांव भसाना थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर एवं शाह आलम पुत्र आफताब आलम निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई हैं। शातिर मोबाइल चोरों से की गई पूछताछ में बताया कि हमारी दोस्ती हर्षित उर्फ गोलू व तरुण पुत्रगण हर्षवर्धन निवासीगण कस्बा व थाना बड़ौत जनपद बागपत के साथ थी, जोकि अपने अन्य साथियों दीपक पुत्र पप्पू निवासी गौरीपुर थाना कोतवाली बागपत व चांद उर्फ छोटू उर्फ बबलू निवासी कस्बा व थाना बड़ौत, बागपत के साथ मिलकर चोरी/लूट की घटनाएं करते थे । हर्षित उर्फ गोलू , तरुण , चाँद उर्फ छोटू, दीपक उपरोक्त अपने साथीयों के साथ मोबाईल चोरी/लूट की घटना करके मोबाईल हम लोगों को दे जाते थे तथा हम लोग इन मोबाईल को बेच देते थे । शाह आलम उपरोक्त की मुजफ्फरनगर में मोबाईल की दुकान है जिस कारण से उसकी काफी लोगों से जानकारी है व मोबाईल सही दाम पर बिक जाते थे ।

मोबाईल बेच कर मिले पैसों को हम सभी लोग आपस में बांट लेते थे । बुढ़ाना थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर मोबाइल चोरों की आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है।
