बिहार के कटिहार में साल का पहला दिन ठांय ठांय की भेंट चढ़ गया। बेटी के बर्थडे पर केक खरीदने आए युवक को हथियारबन्द अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया हैं। फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना बुधवार रात कुर्सेला थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान कटरिया निवासी सागर झा उर्फ मिट्ठू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पीड़ित अपने कार से अपने एक रिश्तेदार के साथ केक खरीदने होटल पर आया था कि इसी दौरान बाइक सवार हथियारबन्द अपराधी आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। परिजनों ने बताया कि नए साल के दिन सागर झा की बेटी का जन्मदिन था। बच्ची का बर्थडे मनाने वह केक लाने गए थे।

इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया हैं। पुलिस की मानें तो पूरा मामला प्रथम दृष्टया से आपसी रंजिश का नजर आता हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में एफआईआर दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं। SP शिखर चौधरी के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में अपराधियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights