बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने 125 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया है। यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। सीएम के इस फैसले से प्रदेश के 1 करोड़ 37 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा सीएम ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत निर्धन परिवारों के लिए सौर उर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

सीएम ने पोस्ट कर लिखा कि हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

10 हजार मेगावाट बिजली बनाएगा बिहार

सीएम ने आगे लिखा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

इससे पहले सीएम नीतीश की फ्री योजनाओं को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी निशाना साध चुके हैं। तेजस्वी ने कहा कि ये सभी हमारी घोषणाएं हैं लेकिन अब वे हार के डर से हमारी योजनाओं को लागू करने में जुटे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights