सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन मे अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ विनोद के कुशल नेतृत्व मे थाना बिहारीगढ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त राशिद पुत्र सईद निवासी गली नम्बर 3 महमूद नगर थाना सिविल लाइंस जनपद मुजफ्फरनगर उ० प्र० हाल निवासी कश्मीरी कालोनी ब्राहमणवाला थाना पटेल नगर देहरादून उत्तराखण्ड को लोहे के पुल के पास से 01 फर्जी नम्बर प्लेट लगी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बिहारीगढ़ पर मामला पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः-

1. उप०निरी० रोबिन राठी थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर।
2. का0 पंकज कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुरा
3. का0 अमित कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुरा
4. का0 रवि कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights