बिहारीगढ/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष बिहारीगढ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज तीन शातिर वाहन चोर अभियुक्त
1:कोशर पुत्र कामिल 2. शहनवाज पुत्र नूरहसन तथा 3. अयान पुत्र इनाम निवासीगण ग्राम कुरडीखेडा थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर को ग्राम कोठडी बहलोलपुर रोड पर मन्दिर के सामने से वाहनों की चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किये गये। उनकी निशादेही पर चोरी की 02 मोटर साईकिल व 04 मोटर साईकिल के इंजन व मोटर साईकिल के अन्य पार्टस व पुर्जे को कोशर की मोटर साईकिल रिपयेरिंग की दुकान ग्राम कोठडी बहलोलपुर थाना बिहारीगढ़ से बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना बिहारीगढ पर मामला पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विवरण पूछताछ का -

गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर संयुक्त रूप से बताया कि हम तीनों कोशर पुत्र कामिल व शहनवाज पुत्र नूरहसन व अयान पुत्र इनाम, अपने उस्ताद के साथ मिलकर बिहारीगढ, चिलकाना, मिर्जापुर, फतेहपुर, बेहट व सहारनपुर शहर से रैकी करके अलग अलग जगहो से मोटर साईकिल चोरी करके उनके हिस्से पुर्जे अलग-अलग करके बाजार/राह चलते कबाडियो को बेच देते है और जो हमे पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते है जिससे हम अपने शौक पूरे करते है। कोशर की मोटर साईकिल की रिपेयरिंग की दुकान कोठडी बहलोलपुर मे है वही पर हम मोटर साईकिलो को काटकर उनके पुर्जों को अलग करके बेच देते हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

थानाध्यक्ष  विनोद कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर
उ0नि0 विनित चौधरी थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर
उ0नि0 देवेश कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर
 है0का0  प्रदीप कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर
का0  रवि कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर
का0 उमेश कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर
का0 लवलेश राठी थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights