उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दिल्ली से एक शख्स अपने ननिहाल में आया था। इस दौरान उसकी अपने नाना से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद वो गुस्से में बिजली की पोल पर चढ़ गया और फिर तारों के बीच लेट गया। उसने जमकर हंगामा किया। सारे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग उसे देखने के लिए जुट गए। तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया और लाइन कटवाई गई। 

तारों के बीच लेटकर किया हंगामा
उत्तर-पूर्व दिल्ली का रहने वाला 38 वर्षीय साबिर राजमिस्त्री का काम करता है। उसका ससुराल और ननिहाल फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ इलाके के कश्मीरी गेट मोहल्ले में है। वो कुछ दिन पहले ही यहां पर आया था। इस दौरान उसकी अपने नाना से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वो पड़ोसी की छत पर होते हुए बिजली के तारों पर बैठ गया। उसकी पत्नी, ससुराल के लोग और ननिहाल के लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करे थे, लेकिन वो नीचे नहीं उतरा। बिजली विभाग को सूचित कर बिजली कटवाई गई और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। 

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा नीचे
ननिहाल के लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन वो अपनी जिद्द पर अड़ा रहा और उतरने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। बताया जा रहा है इन बिजली की तारों पर प्लास्टिक (पीवीसी) चढ़ी हुई थी, इस वजह से ही साबिर को करंट नहीं लगा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी वजह से एक घंटे के लिए बिजली गुल रही। पुलिस ने बताया कि साबिर नशे का आदि है और मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights