सरसावा(मनीष अग्रवाल)।
सहारानपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति फेस 5.0 विशेष पर शनिवार को थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार द्वारा कस्बा सरसावा के दयाचन्द जैन इन्टर कालिज की करीब 250-300 बालिकाओ की एक विशाल व जागरूकता रैली अभियान का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ एव बालिकाओ के प्रति संवेदनशीलता, सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान को सुरक्षित करना सहारनपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रही ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशों पर सरसावा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना सरसावा की एन्टीरोमियो, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी म० उ०नि०अन्नू परिहार , म०का०सरिता म०का० सुनीता,म०का०रोहिणी थाना सरसावा सहारनपुर के कुशल संचालन मे सरसावा क्षेत्र के कई प्राईमरी स्कूल ग्राम धलापडा , प्राईमरी स्कूल ग्राम सरूरपुरगाडा ,प्राईमरी स्कूल ग्राम सरसोहेडी,प्राईमरी स्कूल ग्राम ब्राहमण माजरा , प्राईमरी स्कूल ग्राम बुढेडा, प्राईमरी स्कूल ग्राम अगवानहेडा, प्राईमरी स्कूल कस्बा सरसावा,डीसी जैन इन्टर कालिज,सरसावा की बालिकाओ को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ एंव बालिकाओ के प्रति संवेदनशीलता, सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान को सुरक्षित करने हेतु साईबर, अपराध एंव सुरक्षा से सम्बन्धित हैल्पलाईन नम्बरो से अवगत कराते हेतु जागरूक किया गया।
