उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुधवार को बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कौशांबी क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव में बुधवार सुबह बारिश से सीलन आने के करण इंद्रलाल का कच्चा मकान अचानक ढह गया।

उन्होंने बताया कि मकान के मलबे में इंद्रलाल और उसकी पत्नी सुमिया देवी (52) दब गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मलबे में दबी सुमिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इंद्र लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इंद्रलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सुमिया देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights