बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोली बारी में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। चल रहे ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकवादियों के ढेर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। चल रहे ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे अन्य सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
