बागपत में अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार पर एक्शन हुआ है। बड़ौत की इदारा मस्जिद के पास एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान में यह हुक्का बार चल रहा था। पंचायत क्लब के नाम से चल रहे इस हुक्का बार पर लेडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। इदारा मस्जिद के पास हुक्का बार की सूचना पुलिस को मिली थी। नेहरू रोड़ चौकी प्रभारी नीतू सिंह ने बुधवार रात छापा मारा। पकड़े गए सभी 11 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन मामले में जमानत कोतवाली से ही दे दी गई।

क्या है मामला?

बडौत पुलिस को सूचना मिली थी कि इदारा मस्जिद के पास कुछ युवक एक कोल्डरिंक की दुकान में मौजूद है और नशे का सेवन कर रहे हैं। पुलिस ने रात 12:00 बजे के बाद छापा मारा तो कोल्ड ड्रिंक की दुकान में हुक्का बार चलता मिला जहां से पुलिस ने हुक्का, चिलम, तंबाकू और तीन बाइकें जब्त की। पुलिस ने मौके से 11 मुस्लिम युवकों को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों में फरमान, सुहैल, आमिर, आदिल, नईम, सावेज, सादिक, सम्मी, सारुन, मोईन और कैफ शामिल हैं। यह सभी नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए थे। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल ने ने बताया कि हुक्का बार कोल्ड ड्रिंक की दुकान की आड़ में चल रहा था।

नव वर्ष की चल रही थी पार्टी

पुलिस का कहना है की रात के समय युवक नववर्ष का जश्न मना रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। नेहरू रोड पुलिस चौकी प्रभारी नीतू सिंह ने टीम के साथ छापा मारा, जिसमे 11 युवक पकड़े गए। यह हुक्का बार किराये की दुकान में चल रहा था। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

नशीले पदार्थ छिपाने का आरोप

पुलिस की ओर से सभी युवकों को कोतवाली से ही जमानत देने के लिए पुलिस सवालों के घेरे में है। वकील हर्ष शर्मा का कहना है कि हुक्का बार में नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। कई लोगों की ओर से उनको पहले भी बताया गया था कि बडौत में पंचायत क्लब के नाम से हुक्का बार चल रहा है। पुलिस इस पर कोई कार्रवाई भी नहीं करती है।

आरोपों को लेकर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि छापे में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला था। छापेमारी में जो भी सामान मिला है, सभी पुलिस कार्रवाई में दर्ज किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights