उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रुपईडीहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया।

रुपईडीहा पुलिस के अनुसार 20 मार्च की देर रात करीब 00:53 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जिसमें अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान काली प्रसाद थारू (59) के रूप में हुई है, जो नेपाल के बर्दिया जिले के राजापुर क्षेत्र का निवासी है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights