उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में बोरे में महिला का शव मिला। महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस पहुंची।

क्या है पूरा मामला

बता दें, ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह भाई ने अपनी बहन की गला काटकर हत्या कर शव को बोरे में बांधकर खाली प्लॉट में फेंक दिया और भाग गया। आस-पास के लोगों की सूचना देने पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। यह घटना आज सुबह 6 बजे की है, जहां टेढ़ी बगिया में रहने वाले रवि को कुछ लोगों ने एक खाली प्लॉट में एक बोरा फेंकते देखा। इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी गई। बोरा खोलने पर शव प्रताप सिंह की पत्नी 45 वर्षीय गीता का निकला, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी।

गीता के बेटे के थे मामी से प्रेम संबंध

मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गीता का भाई रवि अपनी पत्नी रोशनी के साथ एक साल पहले किराए पर रहने आया था। गीता के बेटे भूरा के अपनी मामी से प्रेम संबंध थे। भूरा 16 फरवरी को अपनी मामी रोशनी को लेकर चला गया था। रोशनी भूरा के साथ रहने पर अड़ी थी और उसने पति को छोड़कर भूरा के साथ चली गई थी, जिससे रवि नाराज था। हालांकि परिजनों के समझाने पर दोनों वापस लौट आए थे, लेकिन रवि की पत्नी रोशनी पति की जगह भांजे के साथ रहने पर अड़ी थी, जिससे नाराज होकर रवि ने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गीता देवी नाम की महिला का गला काटकर हत्या की गई है। मकान के पास के खाली प्लॉट में उसका शव फेंका गया है। महिला की हत्या में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights