मथुरा के प्रसिद्ध बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में एक विवाद ने तूल पकड़ लिया जब महिला श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हो गई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिससे मंदिरों में हो रहे विवादों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
कैसे हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि महिला गार्ड ने श्रद्धालुओं से कहा कि वे मंदिर के दूसरे गेट से प्रवेश करें। इस पर कुछ महिलाएं गार्ड से बहस करने लगीं और जल्द ही यह विवाद हाथापाई में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला श्रद्धालु गार्ड के साथ मारपीट कर रही हैं।
पुरुष गार्ड्स की एंट्री और मामला बिगड़ना
मामला बढ़ने पर मंदिर में तैनात पुरुष गार्ड्स ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। वीडियो में एक पुरुष गार्ड को गुस्से में एक महिला श्रद्धालु को जमीन पर गिराते हुए भी दिखाया गया जिससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=punjabkesari&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1912867345137369236&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Ffemale-devotee-clashed-with-guards-at-barsana-temple-2137905&sessionId=f494279dc4b82a0e702e7b79ecef5d3b06a6f17f&siteScreenName=punjabkesari&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
सोशल मीडिया पर वीडियो और प्रतिक्रियाएं
15 अप्रैल को यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ और कुछ ही घंटों में हजारों लोग इसे देख चुके थे। कई यूजर्स ने मंदिरों में हो रहे विवादों पर चिंता जताई। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “अब घर पर पूजा करना ही बेहतर है मंदिरों में अब आस्था से ज्यादा विवाद हो रहे हैं।”
पुलिस ने शुरू की जांच, शिकायत अभी तक नहीं आई
स्थानीय थाना प्रभारी राज कमल यादव के अनुसार अब तक किसी श्रद्धालु ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो का गंभीरता से संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।
