चिलकाना /सहारनपुर / चिलकाना क्षेत्र के गांव चलाकपुर में 22 वर्षीय युवती की आधी रात को घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू व गोली मारकर की हत्या। वही सुचना मिलते ही चिलकाना पुलिस के साथ साथ आलाधिकारी व अन्य थानों की पुलिस भी पहुंची मौके पर पहुँची। वही मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की मां ने बताया कि आधी रात को कुछ लोगों ने रिश्तेदारों का नाम लिया और दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने युवती महकरा के गले पर छुरी से वार किया और उसके बाद गोली मार दी, परिवार के अन्य किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं दिया और फरार हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव चालाकपुर में 22 वर्षीय युवती महकारा उर्फ मेहताब पुत्री मुशर्रफ का दो माह पहले ही रिश्ता तय हुआ है। बुधवार की सुबह लगभग चार बजे सुचना मिलते ही चिलकाना पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही आलाधिकारियों को जानकारी देकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतू सहारनपुर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा । वहीं सुचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर संजीव कुमार व पूर्व चिलकाना थाना प्रभारी वर्तमान में फतेहपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय भी मौके पर पहुंचे । पुलिस युवती की मौत को संदिग्ध मान कर जांच कर रही ही है ।
युवती की हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ. विपिन ताडा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि युवती की हत्या मैं कोई बेहद नजदीकी व्यक्ति है हर बिन्दु पर जांच की जा रही है । मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से बात की जा रही है, जल्द ही सही तथ्य जुटाकर दोषियों को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में जेल भेजा जायेगा ।
