बडगाँव (मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर बडगांव पुलिस द्वारा एक 25 हजार कर इनामी गैंगस्टर/शातिर लुटेरा वांछित अभियुक्त बाद पुलिस मुडभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 01अवैध तमंचा 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व जनपद मुजफ्फरनगर से चोरी 01मोटरसाइकिल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन ताडा सहारनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड व अपराध की रोकथाम हेतु लगातार सघन गश्त व चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी देबबन्द के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक बडगाँव विशाल श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना बडगांव पुलिस द्वारा आज जब थाना बडगांव पुलिस द्वारा मोरा चौकी पर चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 01 काले रंग की मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स पर सवार एक वांछित अपराधी मोरी चौकी के पास से गुजरने वाला है जो किसी घटना को करने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सघनता के साथ चैकिंग प्रारम्भ की गई। तभी व्यक्ति मोटरसाइकिल *हीरो एच एफ डीलक्स पर सवार सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा वांछित सदिंग्ध लगने पर मोटरसाईकल सवार* को रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार द्वारा अचानक से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दी गई व मोटरसाईकल को नहर पटरी पर मोडकर ईखं के खेतो के बीच चकरोड से भागने लगा जिसका पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करने पर भाग रहे बदमाश की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस पार्टी द्वारा जब अभियुक्त को आत्म समपर्ण हेतु कहा गया तो बदमाश ने पुनः तमचे से पुलिस पार्टी पर फायर किया जिसकी गोली कास्टेबल 2378 सनी की बाह को छूते हुए निकल गयी जिसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। जवाबी फायरिंग मे गोली बदमाश के पैर में लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा घायलावस्था मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान *अशोक उर्फ छोटू पुत्र दिनेश निवासी ग्राम खुदाबक्शपुर थाना बडगाव जनपद सहारनपुर* के रूप में हुयी जिस पर लूट के कई मुकदमे है वर्तमान में अभियुक्त थाना नानौता का पंजीकृत मु०अ०स० 190/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त को सीएचसी नानौता प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना बडगाव पर मु०अ०स० 02/24 धारा 307/414/420 भादवि 3/25/97 शस्त्र अधि0 पजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
