पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात की और एक-दूसरे का अभिवादन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बनर्जी के आगमन पर बोस और उनकी पत्नी ने उनका स्वागत किया। बनर्जी के साथ विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय और मुख्य सचिव मनोज पंत भी थे। मुख्यमंत्री ने वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य समेत कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। इस मौके पर बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस सभी का है, यह राजनीतिक मतभेदों का दिन नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights