उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी, जो कक्षा 11 की छात्रा है, का अपहरण कर लिया गया। 18 मई को जब वह विद्यालय जा रही थी, तभी गांव के युवक नीरज ने उसे जबरन कार में डालकर इटावा ले गया। वहां नीरज ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद, किशोरी को राजस्थान के अजमेर ले जाकर अपने दोस्तों को सौंप दिया।

अजमेर की महिला ने किशोरी को साढ़े 3 लाख रुपए में खरीदा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अजमेर में नीरज के दोस्त बाबी और रवि ने किशोरी को अपने पास रखा और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दुल्हन की तलाश के लिए पोस्ट कर दीं। इन तस्वीरों को देखकर, अजमेर की आशा जैन ने किशोरी को साढ़े 3 लाख रुपए में खरीद लिया। इसके बाद आशा ने किशोरी को राजगढ़ क्षेत्र के विष्णु माली को बेच दिया, जिसने उससे शादी कर ली।

8 महीने तक किशोरी को नहीं ढूंढ सकी पुलिस
इस मामले में किशोरी के परिवार ने कुर्रा पुलिस से मदद मांगी, लेकिन 8 महीने तक पुलिस किशोरी को नहीं ढूंढ सकी। आखिरकार, 12 फरवरी को पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के आधार पर किशोरी को अजमेर से बरामद किया। साथ ही पुलिस ने विष्णु माली को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
किशोरी ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपित नीरज से फेसबुक पर हुई थी। नीरज ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर राजस्थान ले जाने का नापाक इरादा बनाया। किशोरी ने पहले सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। अब पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मानव तस्करी की धाराएं बढ़ा दी हैं। किशोरी को न्यायालय में बयान देने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। उसकी दुखभरी दास्तान ने सभी को हैरान कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights