कौशांबी में चल रहे एक शादी समारोह में अचानक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में शादी की खुशियों के बीच अचानक से माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी करने से इनकार कर दिया. उसे घर-परिवार के लोगों ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और शादी करने से साफ मना कर दिया.

प्रयागराज से आई थी बारात

शादी के लिए बारात प्रयागराज से आई थी. दूल्हा सज-धज के बारात के साथ जैसे ही शादी समारोह में पहुंचा तो वहां पर उसका बारात का अच्छे से स्वागत किया गया. सभी रस्में निभाई गई. जयमाला का प्रसंग संपन्न हुआ और इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया. इस घटना के बाद बाराती-घराती भौचक्के रह गए. दुल्हन को खूब मनाने की कोशिश की गई. रात में शादी समारोह में पंचायत जैसा माहौल बन गया लेकिन दुल्हन नहीं मानी.

मायूस होकर बिना दुल्हन लौटी बारात

प्रयागराज से दुल्हन लेने आई बारात को मायूस होकर बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा. दुल्हन के शादी से मना करने पर सभी रस्मों को रोक दिया गया और इसके बाद बारातियों ने धीरे-धीरे वापस जाने की तैयारी शुरू कर दी. खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और रिश्तेदार लौटने लगे. खबरों के मुताबिक, इस घटना के दौरान कोई भी हाथापाई नहीं हुई. इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

गांव में हो रही खूब चर्चा

शादी के इस मामले के बाद अब आसपास के गावों में इसकी खूब चर्चा हो रही है. कई लोग इसे दुल्हन की साहसिक निर्णय बता रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि, दुल्हन का किसी अन्य युवक के साथ संबंध है इस वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया है. शादी टूटने के कारण की पुरी तरह से पुष्टी नहीं हुई है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights