वहीं इंद्र की भूमिका निभा रहे अनिल धवन ने कहां की यह सौभाग्य है कि यह मौका मुझे मिला 52 साल की इस करियर में मैंने कभी रामलीला की आयोजन में काम नहीं किया लेकिन अब यह जीवन सफल होने को आया है तो मुझे यह मौका मिल रहा है। तो उसे कैसे छोड़ सकता हूं। और वह अभी अयोध्या में अपने किरदार को निभाने जा रहा हूँ। आज बहुत ही पुण्य दिन है जिसका किरदार निभाते हुए हमें बहुत ही आने दे रहा है। तो वही इच्छा प्रकट करते हुए कहा कि हमारे जीते जी यह मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा जिसे देखने के लिए हम अयोध्या आएंगे।
फिल्मी सितारों की रामलीला के साथ अयोध्या में अलग-अलग स्थान पर भी परंपरागत रामलीला की आयोजन की शुरुआत हो गई है। स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। अयोध्या के राजेंद्र निवास चौराहा पर वर्षों से चल रही परंपरागत रामलीला की आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें अयोध्या के साधु संतों ने भगवान का आरती उतारी। इसके साथ ही मणिरामदास छावनी भगवदाचार्य स्मारक सदन में भी प्राचीन परंपरागत रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
