उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आज सुबह सोमवार को अपने सरकारी अवास पर जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इस दौरान जनता दर्शन के लिए आई एक बच्ची से भी सीएम योगी ने मुलाकात की। बच्ची ने सीएम योगी से गुहार लगाई और अपनी बात कही। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

बच्ची ने लगाई सीएम योगी से गुहार 
बता दें कि सीएम योगी ने बच्ची को दुलारते हुए पूछा स्कूल नहीं जाती हो.. इस पर बच्ची ने बिना डेरे सीएम योगी से कहा आप मेरा एडमिशन करवा दीजिए …सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ’10th में कराना है या 11th में’ इस पर बच्ची ने एक स्कूल का नाम लिया। सीएम योगी इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची का एडमिशन तुरंत कराए।

सीएम ने दिलाया बच्ची को भरोसा 
सीएम ने बच्ची को भरोसा दिलाया कि आप का एडमिशन होगा आप चिंता न करे। इस दौरान सीएम योगी ने बच्ची को खाने के लिए चॉकलेट भी दिए। मुरादाबाद से आई वाची ने बताया कि मैं सीएम योगी से मिलकर आई हूं। मैंने उनसे कहा कि मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दें। इस पर उन्होंने कहा कि मैं करवा दूंगा।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights