लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जहां सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस भी चुनाव के लिए तैयारियां कर रही है। लोकसभा चुनाव के इस सियासी संग्राम में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उतर सकती है और अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना है। इसी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायबरेली व अमेठी में पूरी तल्लीनता से जुट गई हैं और चुनाव की तैयारी कर रही है।

बता दें कि सोनिया गांधी पिछले चार लोकसभा चुनाव से रायबरेली से सांसद हैं। पिछले दिनों उनके सियासत से संन्यास लेने की चर्चा शुरू हो गई, लेकिन पार्टी के नेता इस चर्चा को एक सिरे से खारिज कर रहे हैं। क्योंकि विधानसभा चुनाव में भले ही रायबरेली के वोटर दूसरे दलों की ओर कदम बढ़ा दें, लेकिन लोकसभा में कांग्रेस के पूरी तत्परता दिखती है। ऐसे में पार्टी रायबरेली से सोनिया गांधी को उम्मीदवार मानकर चल रही है। फिर भी अपरिहार्य स्थित में सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार किया तो यहां से प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी। इसी तरह राहुल गांधी का मामला कोर्ट में होने की वजह से प्रियंका को अमेठी से भी दावेदार बनाया जा सकता है। हिमाचल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के लिए अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन इसके साथ ही उनके लिए अन्य सीटों का भी आकलन किया जा रहा है। क्योकि यदि सोनिया गांधी रायबरेली और राहुल गांधी अमेठी से मैदान में उतरते हैं तो प्रियंका गांधी को अन्य किसी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। इसके लिए सीटों पर वोट बैंक का मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी को यूपी के लोकसभा चुनाव में उतार कर न सिर्फ सांसद संख्या बढ़ाई जा सकती है बल्कि पार्टी की ओर मतदाताओं के बढ़ते रुझान को गति दिया जा सकता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कहना है कि सोनिया गांधी का चुनाव लड़ना तो तय है। लेकिन इसके साथ-साथ प्रियंका को भी चुनाव लड़ने की अपील की गई है। अगर प्रियंका इन दोनों सीटों से चुनाव नहीं लड़ेगी तो उन्हें अन्य सीट से चुनाव लड़ने की अपील की जाएगी। अब पार्टी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights