प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को शनिवार को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।

वर्तमान झारखंड में 1875 में जन्मे मुंडा ने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी और उन्हें आदिवासियों को उसके विरुद्ध संगठित करने का श्रेय दिया जाता है। उनका 25 वर्ष की अल्पायु में ब्रिटिश हिरासत में निधन हो गया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन।‘‘ उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है।

मोदी ने कहा, ‘‘विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।’’ मुंडा ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया। आदिवासी अधिकारों और स्वशासन के लिए उनके संघर्ष ने उन्हें स्थानीय समुदायों के प्रतिरोध और सशक्तीकरण का प्रतीक बना दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights