भोपाल। बीते दिनों मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए उन्हें नियमित करने की घोषणा की थी। जिसके बाद अब इस पर काम आगे बढ़ाते हुए वित्त विभाग ने सभी संविदा कर्मचारियों की वेतन संबंधी रिपोर्ट मांगी है।
आपको बात दें मध्यप्रदेश में वित्त विभाग द्वारा विभिन्न विभागों में पदस्थ करीब ढाई लाख कर्मचारियों के वेतनमान का ब्यौरा मांगा है। जिसमें कहा गया है कि ये सभी कर्मचारियों की जानकारी दी जाए। साथ ही इसके जमा करने की अंतिम तारीख भी 31 जुलाई रखी गई है। आपको बता दें मध्यप्रदेश में सभी संविदा कर्मचारी अपने नियमितिकरण को लेकर मांग कर रहे थे।
जिसके बीते सप्ताह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी मांगें पूरी करते हुए सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी। बड़ी घोषणा में उन्होंने कहा था कि संविदा कर्मचारियों के प्रप्रतिवर्ष अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त की जाती है। साथ ही इन संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह ही सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
भोपाल में संविदा कर्मचारियों के महापंचायत सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की थी, जिसके अनुसार संविदा कर्मचरियों की अनुबंधता की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई। अब ये सभी संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधाएं पाएंगे।
मिलेंगी ये सुविधाएं
‘100 प्रतिशत मानदेय दिया जाएगा’
‘स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा’
अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी.
‘रिटायर्ड होने और ग्रेज्युटि दी जाएगी’
‘नई भर्ती में 50 प्रतिशत आपको स्थान दिया जाएगा’
‘180 दिनों का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा’
‘CL, EL, ऐच्छिक अवकाश नियमित कर्मचारियों जैसे दिए जाएंगे’
‘संविदा कर्मचारियों का कटा हुआ वेतन भी वापस दिया जाएगा’
