सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर हुए बम विस्फोट में संलिप्तता के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 41 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार को इम्फाल पश्चिम जिले के लैंफेल सना कीथेल इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।

इससे पहले, प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के 35 वर्षीय सदस्य को काकचिंग जिले के कोमनाओ माखा लीकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बम विस्फोट के मुख्य आरोपी का सहयोगी है।’’

आठ जनवरी की शाम को मोइरांग थाना लेइकाई इलाके में स्थित एलीडास पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया। इस विस्फोट के कारण मणिपुर में घाटी के सभी इलाकों में स्थित पेट्रोप पंप स्टेशनों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights